'राहुल गांधी नाचने वाले बंदर जैसे', बृजभूषण शरण सिंह का विवादित बयान

उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी कर दी है. उन्होंने विपक्ष के नेता को 'नाचने वाला बंदर' बताया. बृजभूषण ने विपक्षी नेताओं पर विदेशी फंडिंग के जरिए आंदोलन चलाने का आरोप भी लगाया है. उन्होंने विपक्ष के युवा नेता की समझदारी पर सवाल उठाए और जनता से ऐसे आंदोलनों से बचने की अपील की.

