IND vs NZ: बेंच पर बैठे वैभव कब तक देखेंगे संजू का फ्लॉप शो? टीम मैनेजमेंट पर उठे सवाल, फूटा फैन्स का गुस्सा

पांचवें और आखिरी टी20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं. वैभव की जगह ओपनिंग करने वाले संजू सैमसन एक बार फिर बल्ले से अपना दमखम दिखाने में नाकाम रहे हैं. संजू के आउट होने के बाद फैन्स वैभव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत कर रहे हैं.


